![]() |
PM किसान सम्मान निधि योजना |
PM kisan Samman Nidhi Yojna:
इस योजना के में देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये हर साल मिलते हैं। सरकार ये रुपया इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सीधे खातों में ट्रांसफर करती है। बीते महीने सरकार ने इसकी छठवीं किस्त के तहत 2,000 रुपये किसानो के खाते में सीधे ट्रांसफर किए हे । अब इसकी अगली किस्त भी सरकार किसानों के खातों में नवंबर तक ट्रांसफर करेगी। ऐसे में अगर आप भी किसान हैं तो लेकिन इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहें हैं, तो बिल कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां बात हम आपको बता रहे हैं कि किसान कैसे पीएम किसान सम्मान निधि में आप अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, योजना में तीन किस्तों में पैसा मिलता है। किसान सम्मान निधि योजना में मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गया था। इस योजना में सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है। पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है।
कैसे करा सकते PM किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जाने –
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास इन दस्तावेजों का होना जरूरी है। आपके पास खेत के जमीन के पेपर होने आवश्क हे और इसके आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, ऐड्रेस प्रूफ, खेत संबंधी जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्क हे।
ऐसे करना होगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन-
१. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। यहां नया रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुल जाएगा।
२. एक नया पेज परआप आपना आधार नंबर लिखे जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
३. इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होती है। जैसेकि आप किस राज्य से हैं, कौनसा जिला है, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसानों को अपना नाम, जेंडर, कैटिगरी, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, उसका IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आपको अपने खेत की जानकारी देनी होगी। इसमें सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, कितनी जमीन है, ये सारी जानकारी देनी होगी। ये सभी जानकारी भरने के बाद सेव करना होगा। सभी जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को सबमिट करना होगा। ये सभी जानकारी भविष्य में जानने के लिए आप सुरक्षित भी कर सकते हैं।